Trusted Source Image

RRB Paramedical Result 2026: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट www.rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 09:53 PM IST | 2 mins read

आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरआरबी पैरामेडिकल सीबीई में सफल कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी पैरामेडिकल सीबीई में सफल कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 29 मई को सीईएन 03/2025 के तहत आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में पद का नाम, कैंडिडेट का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, कैटेगरी, रोल नबंर, कुल प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

रेलवे की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल 2025 परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (ME) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। डीवी और एमई कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।

Also readRRB Section Controller CBAT City Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी सिटी स्लिप जारी, 6 जून को परीक्षा

परीक्षार्थी आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट केंद्रीय पोर्टल के अलावा संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से भी जांच सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 434 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड 2, फार्मासिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड 2 सहित अन्य सेवाओं के लिए की जाएगी।

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21,700 रुपये से लेवल 44,900 रुपये तक प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

RRB Paramedical Score Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/33128/98076/login.html पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 - स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications