RSSB VDO DV Schedule 2025: वीडीओ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 जनवरी से, शेड्यूल, गाइडलाइंस और मेरिट लिस्ट जारी
Santosh Kumar | December 29, 2025 | 02:17 PM IST | 2 mins read
डीवी के लिए प्रोविजनल रूप से चुने गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर की लिस्ट आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती 2025 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस की अधिसूचना, शेड्यूल और जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड 2 जनवरी, 2026 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) प्रोसेस शुरू करेगा। बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। आरएसएसबी वीडीओ भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 850 वैकेंसी भरी जाएंगी।
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 से 12 जनवरी तक, सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी पंचायती राज और ग्रामीण विकास संस्थान, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जयपुर में किया जाएगा।
RSSB VDO DV Schedule: 16 और 17 जनवरी डीवी का आखिरी मौका
उम्मीदवारों को गाइडलाइंस के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौजूद रहना होगा। अगर कोई उम्मीदवार तय समय और तिथि पर मौजूद नहीं रहता है, तो उसे 16 और 17 जनवरी को सुबह 10 बजे कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
तय कार्यक्रम पर हाजिर न होने पर कैंडिडेट का सिलेक्शन कैंसिल कर दिया जाएगा, जिसके लिए कैंडिडेट खुद ज़िम्मेदार होगा। डीवी के लिए प्रोविजनल रूप से चुने गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
Also read RSSB VDO Final Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की पीडीएफ rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
RSSB VDO Merit List 2025: जरूरी दस्तावेजों का विवरण वेबसाइट पर
अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों एवं शुल्क रसीद के साथ लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी फॉर्म नहीं भरा है, वे उसे भरकर ₹100 के पोस्टल ऑर्डर के साथ कारण सहित दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों।
डीवी के लिए हलफनामे और अन्य आवश्यक प्रारूपों हेतु दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी अधिसूचना पीडीएफ में सभी आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।
Rajasthan VDO DV Dates 2025: पात्रता जांच, डीवी के लिए दिशानिर्देश
आरएसएसबी वीडीओ भर्ती 2025 के लिए पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दिशानिर्देश इस प्रकार हैं-
- ऑनलाइन भरा हुआ विस्तृत आवेदन फॉर्म दो सेट में, सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां और फीस की प्रति साथ लाएं।
- शैक्षणिक, आयु, जाति, निवास, चरित्र, अनुभव आदि के मूल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और 2 फोटो साथ रखें। सेवारत अभ्यर्थी एनओसी लाएं।
- डाउनलोड किए गए ई-आधार कार्ड की एक कॉपी साथ लाएं जिस पर क्यूआर कोड प्रिंट हो।
- फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां तय क्रम में लगाएं।
- स्नातक स्तर 2024 में प्राप्त अंकतालिका की प्रति आवश्यक रूप से साथ लाएं।
- जो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए, वे वेबसाइट से फॉर्म भरकर ₹100 पोस्टल ऑर्डर के साथ सत्यापन हेतु आएं।
- जिनका नाम एनटीएसपी व टीएसपी दोनों में है, वे डीवी के समय किसी एक का विकल्प दें।
- जरूरत अनुसार बताए गए शपथ-पत्र व अन्य दस्तावेज भी साथ लाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’