RSSB Recruitment 2025: प्लाटून कमांडर भर्ती आवेदन 12 अक्टूबर तक लें सकेंगे वापस, एप्लीकेशन करेक्शन डेट जानें
Santosh Kumar | October 10, 2025 | 01:59 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर के 84 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 17 जुलाई को जारी की गई। आवेदन 23 जुलाई से 21 अगस्त तक स्वीकार किए गए।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन वापस लेने का निर्देश दिया है। आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। आरएसएसबी ने आवेदन सुधार की तिथि भी जारी कर दी है।
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर के 84 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 17 जुलाई को जारी की गई। आवेदन 23 जुलाई से 21 अगस्त तक स्वीकार किए गए। अब, राजस्थान बोर्ड ने घोषणा की है कि परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
RSSB Recruitment 2025: 12 अक्टूबर तक वापस लें आवेदन
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के पास प्लाटून कमांडर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नहीं है या जो परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर दिया गया है।
अभ्यर्थी 10 से 12 अक्टूबर तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी अपात्र होने के बावजूद आवेदन वापस नहीं लेता है, तो पात्रता की जांच के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
RSSB Recruitment 2025: एप्लीकेशन करेक्शन 13 अक्टूबर से
इसके अतिरिक्त, आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने का अवसर भी दिया गया है। अभ्यर्थी 13 से 19 अक्टूबर तक ₹300 का शुल्क देकर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। केवल कुछ ही जानकारियों में सुधार किया जा सकता है।
इसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शैक्षिक योग्यता को छोड़कर सभी प्रविष्टियां शामिल हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी सुधार या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]RSSB 4th Grade Recruitment 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी करेक्शन विंडो ओपन, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन में सुधार
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे 16 अक्टूबर तक सुधार कर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल