RSSB NHM Answer Key 2025: स्टाफ नर्स, ट्यूटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मा व अकाउंट असिस्टेंट फाइनल आंसर की जारी
Santosh Kumar | November 28, 2025 | 09:43 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी ने फार्मा असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए चुने गए 674 उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) के तहत अलग-अलग पोस्ट के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की में स्टाफ नर्स, नर्सिंग ट्यूटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अकाउंट असिस्टेंट जैसे पोस्ट शामिल हैं। आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।
आरएसएसबी अकाउंटिंग असिस्टेंट का एग्जाम 3 जून को हुआ। प्रोविजनल आंसर की पर 5 सवालों के लिए कुल 6 ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज किए गए। ऑब्जेक्शन को सॉल्व करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
RSSB NHM Answer Key 2025: आरएसएसबी फाइनल आंसर की विवरण
आरएसएसबी नर्स/नर्स ग्रेड II भर्ती परीक्षा 13 जून को हुई। प्रोविजनल आंसर की पर 28 से 30 अगस्त तक ऑब्जेक्शन मांगे गए। 26 सवालों के लिए कुल 560 ऑब्जेक्शन मिले। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।
बोर्ड द्वारा नर्सिंग ट्यूटर व अन्य भर्ती परीक्षा 9 जून को हुई। प्रोविजनल आंसर की पर 28 से 30 अगस्त तक ऑब्जेक्शन मांगे गए। 17 सवालों के लिए कुल 22 ऑनलाइन ऑब्जेक्शन मिले। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की गई।
आरएसएसबी लैब टेक्नीशियन एग्जाम 11 जून को हुआ। प्रोविजनल आंसर की पर 28 से 30 अगस्त तक ऑब्जेक्शन मांगे गए। 5 सवालों के लिए कुल 5 ऑब्जेक्शन मिले। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया गया।
RSSB Answer Key 2025: फार्मा असिस्टेंट डीवी शेड्यूल भी जारी
फार्मा असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 12 जून को हुई। प्रोविजनल आंसर की पर 28 से 30 अगस्त तक ऑब्जेक्शन मांगे गए। 10 सवालों के लिए कुल 197 ऑनलाइन ऑब्जेक्शन मिले। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया गया।
इसके अलावा, बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मा असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए चुने गए 674 उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। फार्मा असिस्टेंट भर्ती के लिए डीवी 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा।
अगली खबर
]RRB NTPC UG Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रजिस्ट्रेशन की डेट 4 दिसंबर तक बढ़ी, जानें संशोधित तिथियां
जारी अधिसूचना के मुताबिक, कैंडिडेट अब आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिक्रूटमेंट 2025 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर 4 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। पहले एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 27 नवंबर थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम