RSSB LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अनुमोदित, डाउनलोड लिंक जल्द
Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 06:48 PM IST | 1 min read
राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए लिखित भाग का परिणाम आधिकारिक तौर पर अनुमोदित कर दिया गया है। परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक भी जल्द ही सक्रिय होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II (LDC) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अनुमोदित कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ ऑनलाइन स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान लोअर डिवीन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करना होगा और अपना रोल नंबर खोजना होगा। यह रिजल्ट उन्हें यह जानने में मदद करेगा कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस के दूसरे चरण यानी टाइपिंग/स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट आने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
RSSB LDC Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज से 'रिजल्ट' सेक्शन खोलें।
- एलडीसी ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 से संबंधित रिजल्ट लिंक देखें।
- आरएसएसबी एलडीसी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
- अंत में चेक करें कि आपका रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में है या नहीं।
RSSB LDC Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन नंबर
- जन्म तिथि
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- श्रेणी
- लिंग
- प्राप्त अंक
- कुल प्रतिशत
- पास/फेल की स्थिति
- अगले चरण से संबंधित जानकारी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई