Trusted Source Image

HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

चुने गए उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा और उन्हें हर महीने 34,000 रुपये मिलेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
चुने गए उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा और उन्हें हर महीने 34,000 रुपये मिलेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) (जॉब ट्रेनी), ग्रुप-A पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी में कुल 228 वैकेंसी की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों से एक समान शुल्क लिया जाएगा।
600 रुपये

Also read UP LT Grade DV Date 2026: कॉमर्स, एग्रीकल्चर व साइंस विषय के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 25-26 सितंबर को

HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. पेपर-I: ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT या ऑफलाइन)
  2. पेपर-II: डिस्क्रिप्टिव सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)
  3. पर्सनैलिटी टेस्ट
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications