RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 04:25 PM IST | 2 mins read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा विभागों में कंप्यूटर अनुदेशक के 3,951 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,951 रिक्तियों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करना चाहता है तो आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की अवधि के दौरान अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद होने की तिथि के बाद 3 दिन की अवधि में भी आवेदको को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी। आवेदक निर्धारित शुल्क 300 रूपये देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,951 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / क्रीमी लेयर ओबीसी
600 रुपये
नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी
400 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार
400 रुपये

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026: रिक्तियों की संख्या

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के तहत पदों का विभागवार और क्षेत्रवार (गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र) विवरण नीचे दिया गया है-

विभाग
पद का नाम
गैर-अनुसूचित क्षेत्र
अनुसूचित क्षेत्र
कुल पद
माध्यमिक शिक्षा
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
268
32
300
माध्यमिक शिक्षा
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
2736
679
3415
संस्कृत शिक्षा
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
20
2
22
संस्कृत शिक्षा
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
200
14
214
कुल योग

3224
727
3951

Also read Punjab & Haryana HC Vacancy 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 26 मई से आवेदन

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक - उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (जैसे M.Tech/M.E./M.Sc. इन कंप्यूटर साइंस/IT या MCA) होना अनिवार्य है।
  2. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक - उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री (B.Tech/B.E./B.Sc. इन कंप्यूटर साइंस/IT, BCA) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026: प्रवेश पत्र

सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा आनॅलाइन प्रवेश-पत्र SSO लॉगिन पर एवं भर्ती पोर्टल के लिंक recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की सूचना समाचार पत्रों एवं बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी। आवेदक अपना प्रवेश-पत्र एसएसओ लॉगिन एवं भर्ती पोर्टल के लिंक से प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र क्रमांक एवं एसएसओ आईडी ध्यान में रखे।

RSSB Computer Instructor 2026: परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो पेपर (Paper-I और Paper-II) शामिल होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर साइंस के मुख्य विषयों पर आधारित होंगे। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और दूसरा प्रश्नपत्र भी 100 अंकों का होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]