RSSB Computer Instructor Exam 2026: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा का शेड्यूल जारी, सिटी स्लिप, हॉल टिकट डेट जानें
Santosh Kumar | August 12, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल 3,951 पदों (322 सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और 3,629 बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) के लिए संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 22 और 23 अगस्त को होगी। बोर्ड ने परीक्षा शेड्यूल के साथ-साथ सिटी स्लिप और हॉल टिकट की तारीख भी जारी कर दी है। वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 14 जिलों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट का समय घोषित कर दिया गया है। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 अगस्त को और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 23 अगस्त को होगी; दोनों परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।
RSSB Computer Instructor Exam 2026: सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड डेट
पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। हर परीक्षा में दो पेपर होंगे। राजस्थान सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 14 अगस्त से उपलब्ध होगी।
उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के जरिए परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी देख सकेंगे। वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा का प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 19 अगस्त से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Computer Instructor Exam 2026: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा संबंधी निर्देश
बोर्ड की ओर से कोई भी फिजिकल एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, शिफ्ट और अन्य जरूरी निर्देशों के बारे में जानकारी होगी। उम्मीदवारों को तय समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले एंट्री गेट बंद हो जाएंगे।
अगली खबर
]SBI JA Recruitment 2026: एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के कुल 9,124 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त
इच्छुक उम्मीदवार sbi.bank.in या sbi.co.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई जेए भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 अगस्त है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई