RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 8 नवंबर
Abhay Pratap Singh | October 12, 2025 | 10:27 AM IST | 1 min read
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) संविदा के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आरएसएसबी संविदा आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 1535 पदों को भरा जाएगा, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 1340 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 195 पद शामिल हैं। राजस्थान आयुष अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू है।
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। कैंडिडेट के पास भिषगाचार्य/ आयुर्वेदाचार्य/ बीएएमएस या मान्यता प्राप्त समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक राजस्थान भारतीय चिकित्सा बोर्ड में पंजीकृत हो।
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व क्रीमीलेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं, राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर के तहत ओबीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी और सभी वर्ग के दिव्यांगजन को 400 रुपए शुल्क देना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 28,050 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्रता मानदंड व अन्य संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Rajasthan RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आयुष अधिकारी पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम