RSSB Agriculture Supervisor Result 2026: आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परिणाम जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर जांचें
Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 08:34 PM IST | 1 min read
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 23 जून को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आरएसएसबी ने कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 परिणाम पीडीएफ के साथ ही मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।
RSMSSB Agriculture Supervisor Result: आगे की प्रक्रिया
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1100 कृषि पर्यवेक्षक के पदों को भरा जाएगा। राजस्थान आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
अधिसूचना में कहा गया कि, आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। हालांकि, भारी ट्रैफिक के कारण उम्मीदवारों को वेबसाइट तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को धैर्य रखना चाहिए और यदि वेबसाइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो तो पुनः प्रयास करना चाहिए।
बोर्ड दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम और स्थान संबंधी विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर घोषित करेगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan RSSB Agriculture Supervisor Result 2026: कैसे रिजल्ट जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- एग्रीकल्चर एडवाइजर रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट अपना नाम या रोल नंबर जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई