Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 07:49 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2026 एप्लीकेशन विंडो बंद होने के बाद आवेदकों को 1 जुलाई से आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 परीक्षा के लिए आज से आवेदन जमा करने की विंडो पुनः खोल दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 25 जून तक एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन विंडो 2026 बंद होने के बाद उम्मीदवारों को 1 जुलाई से आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून और संशोधन की तिथि 29 जून से 1 जुलाई तय की गई थी। एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों के हित में आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को दो दिनों के लिए यानी 23 जून (रात 11:00 बजे) से 25 जून, 2026 (रात 11:00 बजे) तक फिर से खोलने का निर्णय लिया है।” 21 मई से 22 जून तक 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा किए हैं।
एसएससी के अनुसार, “ऑनलाइन फीस जमा की आखिरी तारीख 26 जून, 2026 (रात 11:00 बजे) होगी। ‘एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो’ अब 1 जुलाई से से 3 जुलाई, 2026 (रात 11:00 बजे) तक खुलेगी।” एसएससी सीजीएल 2026 टियर 1 परीक्षा अगस्त-सितंबर में और टियर-2 परीक्षा दिसंबर माह में कराई जाएगी।
एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 12,256 पदों को भरा जाएगा। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा अलग-अलग है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: