Trusted Source Image

UPSSSC Technical Assistant Group C 2024 Final Result: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी फाइनल रिजल्ट जारी

Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2024 भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है।

यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2024 लिखित परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2024 लिखित परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2024 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2024 मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।

अंतिम परिणाम में कुल 3446 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें अनारक्षित के 1813, एससी के 509, एसटी 151, ओबीसी के 629 और ईडब्ल्यूएस के 344 उम्मीदवार शामिल हैं। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजपरीक्षण के बाद प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों के सापेक्ष 3446 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम एवं कट-ऑफ आयोग द्वारा 23 जून, 2026 को अनुमोदित किया गया है।”

UPSSSC Technical Assistant Group C 07/2024 Final Result: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • ‘प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांच सकते हैं।

Also readUPSSSC Lower PCS Online Form 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पद बढ़कर 2587 हुए

UPSSSC Technical Assistant Group C 07/2024 Final Result Cutoff: कटऑफ

उम्मीदवार नीचे सारणी में कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:

लम्बवत आरक्षण -

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक

अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि

अनारक्षित

56.50

25.07.2001

अनुसूचित जाति

48.75

29.07.1999

अनुसूचित जनजाति

13.50

04.01.1997

अन्य पिछड़ा वर्ग

55.25

23.06.1996

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

51.00

15.07.1995

क्षैतिज आरक्षण -

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक

अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

08.25

10.07.1995

दिव्यांगजन (एलवीडी)

29.25

04.05.1996

दिव्यांगजन (एचएच)

18.00

12.05.1985

दिव्यांगजन (ओए, ओएल, एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी)

44.75

14.07.1998

महिला

41.75

16.09.1997

भूतपूर्व सैनिक

21.50

23.08.1978

उत्कृष्ट खिलाड़ी

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications