RSPCB Admit Card 2026: आरएसपीसीबी जेईई एंड जेएसओ एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और एग्जाम पैटर्न जानिए

Abhay Pratap Singh | January 21, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read

आरएसपीसीबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

आरएसबीसीबी जेईई जेएसओ 2025 एग्जाम 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने जूनियर पर्यावरण इंजीनियर (JEE) और जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (JSO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आरएसबीसीबी जेईई एंड जेएसओ 2025 एग्जाम 25 जनवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान जेईई जेएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आरएसपीसीबी जेईई एंड जेएसओ हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 73 पद जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर (जेईई) के और 27 पद जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (जेएसओ) के हैं।

RSPCB JEE and JSO Admit Cards 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरएसपीसीबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरएसपीसीबी की वेबसाइट www.environment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, बाएं साइड में उपलब्ध टैब में जाएं और ‘रिक्रूटमेंट/वैकेंसी’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, JEE/JSO Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड एडमिट कार्ड जेईई/जेईई पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • हाल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also read RSSB DEO DV Schedule 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जांचें

आरएसपीसीबी जेईई जेएसओ मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरएसपीसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RSPCB JEE Exam Pattern 2025: जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर एग्जाम पैटर्न

नीचे सारणी में कैंडिडेट राजस्थान जेईई एग्जाम पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:

प्रश्नावली का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम परीक्षा अवधि
पर्यावरण अभियांत्रिकी 60 180 द्विभाषी
अर्थात
हिंदी और अंग्रेजी
90 मिनट
सामान्य ज्ञान 15 45
कुल 75 225 90 मिनट

RSPCB JSO Exam Pattern 2025: जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर एग्जाम पैटर्न

परीक्षार्थी नीचे सारणी में राजस्थान जेएसओ एग्जाम पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:

प्रश्नावली का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम परीक्षा अवधि
पर्यावरण विज्ञान 60 180 द्विभाषी
अर्थात
हिंदी और अंग्रेजी
90 मिनट
सामान्य ज्ञान 15 45
कुल 75 225 90 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]