RSOS Results 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2025 | 01:27 PM IST | 1 min read
आरएसओएस 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर (RSOS Jaipur) द्वारा कल यानी 19 जून को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषिणा के बाद छात्र आरएसओएस की वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसओएस 2025 परीक्षा 21 अप्रैल से 16 मई, 2025 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, भारत-पाक तनाव के चलते राज्य के 6 जिलों में परीक्षा 28 से 30 मई तक कराई गई थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आरएसओएस 2025 परीक्षा का परिणाम सुबह 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा।” राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परिणाम 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
इस साल आरएसओएस 2025 परीक्षा में कुल 1,03,004 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 10वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 53,501 और 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 49,503 थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को राजस्थान स्टेट ओपर स्कूल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, आरएसओएस कक्षा 10वीं परिणाम 2025 में 66.80% लड़के और 90.44% लड़कियां पास हुईं। वहीं, कक्षा 12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 62.08% और लड़कियों का 63.84% दर्ज किया गया था।
RSOS 10th, 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र आरएसओएस 10th रिजल्ट 2025 और आरएसओएस 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट atrsos.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, ‘कक्षा 10/12 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरओएसओ रिजल्ट 2025 जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें