RSMSSB Recruitment 2024: आरएसएमएसएसबी जूनियर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | March 15, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर अनुदेशक पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2024 तक है।
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 का लक्ष्य विभाग में कुल 1,821 जूनियर अनुदेशक रिक्तियों को भरना है। जूनियर अनुदेशक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग करवाई जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के माध्यम से राजस्थान में जूनियर अनुदेशक पदों पर कुल 1821 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्रों के लिए कुल 1542 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 279 रिक्तियां जारी की गई हैं।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 Online आवेदन शुल्क
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी ईडब्ल्यूएस और पीडीडब्ल्यू के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
RSMSSB Junior Instructor Notification pdf 2024 आयुसीमा
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Syllabus परीक्षा पैटर्न
राजस्थान जूनियर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के प्रश्न होंगे। जिसमें 120 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसका मतलब गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। परीक्षा 02 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Rajasthan Stenographer Recruitment 2024: राजस्थान में स्टेनोग्राफर-पीए पदों पर निकली भर्ती, 29 फरवरी से आवेदन
Rajasthan Stenographer PA Recruitment 2024: राजस्थान में स्टेनोग्राफर-पीए पदों पर निकली भर्ती, 29 फरवरी से आवेदन rssb-stenographer-pa-recruitment-2024-notification-registration-from-29-february-at-rsmssb-rajasthan-gov-in
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी