RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर के 679 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 7 मार्च से
Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 04:09 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती के लिए उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर के 679 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 7 मार्च से ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक पद पर भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क-
सामान्य/ ओबीसी और ईबीसी वर्ग के कैंडिडेट को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
आयु सीमा-
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता-
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पदों के अनुसार कक्षा 12वीं के साथ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन (स्नातक)/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा/ कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ एमबीए या बीबीए/ इंजीनियरिंग डिग्री- डिप्लोमा और कार्य का अनुभव कैंडिडेट के पास होना चाहिए।
कुल रिक्तियां-
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 679 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो निम्नलिखित हैं:
- कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयोगशाला/ सू.प्रौ.प्रयो.) के 202 पद
- कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार एवं कौशल) के 158 पद
- कनिष्ठ अनुदेशक (आभियांत्रिकी ड्रॉइंग) के 100 पद
- कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) के 219 पद
RSMSSB Junior Instructor: ऐसे आवेदन करें
नीचे दिए गए निर्देशों को पढ़कर उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और एसएसओ आईडी जनरेट करें।
- जूनियर इंस्ट्रक्टर पोस्ट के अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- निर्देश पढ़ें और आवश्यक जानकारी भरें, सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी