RSKMP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5, 8 रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलों की सूची
Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 03:33 PM IST | 2 mins read
जो छात्र अपने एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने स्कूलों के माध्यम से 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक विषयवार री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश ने बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट http://rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों अपनी समग्र आईडी, रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने स्कूलों के माध्यम से 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक विषयवार री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RSKMP Result 5th Class 2024: कक्षा 5वीं रिजल्ट में टॉप 10 जिले
- शहडोल
- चंबल
- नर्मदापुरम
- इंदौर
- जबलपुर
- उज्जैन
- ग्वालियर
- रीवा
- सागर
- भोपाल
RSKMP Result 8th Class 2024: कक्षा 8वीं रिजल्ट में टॉप 10 जिले
- नरसिंहपुर
- अलीराजपुर
- रीवा
- झाबुआ
- बालाघाट
- अनूपपुर
- सीहोर
- डिंडोरी
- बड़वानी
- मंडला
RSKMP Result 5th Class: कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत
इस वर्ष कक्षा 5वी में 92.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिसमें सरकारी स्कूल का 93.24 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.99 फीसदी रहा है। वहीं मदरसों का परिणाम 76.83 फीसदी रहा।
RSKMP Board 5th, 8th Result 2025: पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रिजल्ट
राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97% से बेहतर है। इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले वर्ष के 87.71% की तुलना में अधिक है।
Rajya Shiksha Kendra 8th Class Result: कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत
इस वर्ष कक्षा 8वीं में 90.02 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें सरकारी स्कूल का 89.13 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.73 फीसदी रहा। वहीं मदरसों का परिणाम 67.72 फीसदी रहा है।
RSKMP Result 2025: कक्षा 5वीं, 8वीं के छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 94.12% और छात्रों का 91.38% दर्ज किया गया । वहीं कक्षा 8वीं में छात्राओं के पास होने का प्रतिशत 91.72% और छात्रों का 88.41% रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल