एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था, लेकिन इस बार नतीजे लगभग एक महीने पहले घोषित किए गए हैं।
Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 02:38 PM IST
नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक रिजल्ट्स को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में 92.70 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्ष 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का संचालन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच किया गया था। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के 11 लाख 17 हजार से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
प्रबंधन | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
---|---|---|---|
शासकीय | 6,72,020 | 6,26,613 | 93.24% |
अशासकीय | 4,42,846 | 4,07,377 | 91.99% |
मदरसा | 3,095 | 2,378 | 76.83% |
कुल योग | 11,17,961 | 10,36,368 | 92.70% |
प्रबंधन | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
---|---|---|---|
शासकीय | 7,46,539 | 6,65,416 | 89.13% |
अशासकीय | 4,19,957 | 3,85,235 | 91.73% |
मदरसा | 2,370 | 1,605 | 67.72% |
कुल योग | 11,68,866 | 10,52,256 | 90.02% |