Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 10:41 PM IST | 7 mins read
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड एक विस्तृत विश्लेषण भी जारी करेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, छात्रों के प्रदर्शन के रुझान और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होगी।
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण रिजल्ट्स को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज कर देख सकते हैं।
इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक ने बताया कि इन परीक्षाओं का संचालन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच किया गया था।
इस परीक्षा प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने यूनिक रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर लॉगिन करना होगा।
March 28, 2025 | 10:41 PM IST
RSKMP मार्कशीट तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
March 28, 2025 | 10:07 PM IST
March 28, 2025 | 09:23 PM IST
कक्षा 8 के आरएसकेएमपी सरकारी स्कूलों में 7,46,539 छात्रों ने भाग लिया। उनमें से 6,65,416 छात्र पास हुए, जिससे सरकारी स्कूलों में पास प्रतिशत 89.13 प्रतिशत हो गया। गैर-सरकारी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में क्रमशः 4,19,957 और 2,370 छात्रों ने भाग लिया। उनमें से 3,85,235 (91.73 प्रतिशत) और 1,605 (67.72 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8 में कुल 11,68,866 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 10,52,256 छात्र (90.02 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।
March 28, 2025 | 07:55 PM IST
आरएसकेएमपी 2024-25 कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हुई और क्रमशः 1 मार्च और 5 मार्च को समाप्त हुई।
March 28, 2025 | 07:31 PM IST
कक्षा 5 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.70 प्रतिशत है, जबकि कक्षा 8 में यह 90.02 प्रतिशत है।
March 28, 2025 | 07:04 PM IST
आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं और 8वीं की 22.85 लाख से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। 1.19 लाख से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने आरएसकेएमपी पोर्टल पर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की।
March 28, 2025 | 06:32 PM IST
March 28, 2025 | 06:05 PM IST
March 28, 2025 | 05:37 PM IST
March 28, 2025 | 05:03 PM IST
एमबोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षा (कक्षा आठवीं का रिजल्ट कैसे देखें) में सफल होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
March 28, 2025 | 04:34 PM IST
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) 3 से 17 अप्रैल तक कक्षा 5 और कक्षा 8 के एमपी बोर्ड परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगा।
March 28, 2025 | 04:02 PM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 94.12% और छात्रों का 91.38% दर्ज किया गया । वहीं कक्षा 8वीं में छात्राओं के पास होने का प्रतिशत 91.72% और छात्रों का 88.41% रहा है।
March 28, 2025 | 03:47 PM IST
March 28, 2025 | 03:31 PM IST
March 28, 2025 | 03:18 PM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था, लेकिन इस बार नतीजे लगभग एक माह पहले घोषित किए जा रहे हैं।
March 28, 2025 | 02:51 PM IST
जो छात्र एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक अपने स्कूलों के माध्यम से विषयवार री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
March 28, 2025 | 02:28 PM IST
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
March 28, 2025 | 01:56 PM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में 92.70 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
March 28, 2025 | 01:54 PM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
March 28, 2025 | 01:51 PM IST
एमपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में कक्षा 5, 8 पूरक परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।
March 28, 2025 | 01:32 PM IST
आरएसकेएमपी जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2025 और एमपी बोर्ड कक्षा 8 परिणाम 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत जारी करेगा।
March 28, 2025 | 01:11 PM IST
जो छात्र अपने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8 वीं परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि उन्हें अपने अंकों के बारे में संदेह है। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, उन्हें एमपी बोर्ड कक्षा 5, 8 पूरक परीक्षा 2025 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
March 28, 2025 | 01:01 PM IST
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
March 28, 2025 | 12:47 PM IST
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे।
March 28, 2025 | 12:33 PM IST
March 28, 2025 | 12:13 PM IST
March 28, 2025 | 11:58 AM IST
पिछले वर्ष 8वीं का रिजल्ट 87.71% रहा था। जिसमें सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 86.22%, प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 90.60% रहा और मदरसा छात्रों का रिजल्ट 67.40% रहा था।
March 28, 2025 | 11:33 AM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों को एमपी बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा 2025 पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने और 33 प्रतिशत का कुल योग बनाए रखने की आवश्यकता होती है।
March 28, 2025 | 11:04 AM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
March 28, 2025 | 10:33 AM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। हालांकि, इससे कम अंक आने पर आप कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
March 28, 2025 | 10:03 AM IST
March 28, 2025 | 09:36 AM IST
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड एक विस्तृत विश्लेषण भी जारी करेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, छात्रों के प्रदर्शन के रुझान और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होगी।
March 28, 2025 | 09:06 AM IST
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
March 28, 2025 | 08:27 AM IST
इस परीक्षा प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
March 28, 2025 | 08:06 AM IST
इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक ने बताया कि इन परीक्षाओं का संचालन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच किया गया था।
March 28, 2025 | 08:05 AM IST
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण रिजल्ट्स को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज कर देख सकते हैं।
March 28, 2025 | 08:04 AM IST
राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा।