Trusted Source Image

MP Board Exams 2025 Conclude: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं संपन्न, जानें कब जारी होगा रिजल्ट?

Saurabh Pandey | March 27, 2025 | 03:29 PM IST | 1 min read

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था, इस आधार पर उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष 24 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष 24 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी है, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं। अब परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर और जन्म तिथि को संभाल कर रखना होगा। एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षा देनी होगी।

हालांकि बोर्ड ने अभी तक एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 2025 जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। एमपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होने की उम्मीद है।

MP Board Results 2025: स्कोरकार्ड डिटेल

  • बोर्ड का नाम
  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • स्ट्रीम का नाम
  • कक्षा का नाम
  • विषय का नाम और कोड
  • प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक
  • थ्योरी विषय के अंक
  • प्रत्येक विषय में कुल अंक
  • कुल योग
  • प्राप्त कुल प्रतिशत

MP Board Results 2025: परीक्षार्थियों के आंकड़े

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष तकरीबन 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 9.53 लाख और कक्षा 12वीं में 7.06 लाख विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश भर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Also read Bihar Board Inter Result 2025: बिहार इंटर रिजल्ट्स की तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें टॉपर्स लिस्ट

MP Board Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • अब एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपना एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications