Trusted Source Image

BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

Santosh Kumar | March 25, 2025 | 05:06 PM IST | 1 min read

अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं।  (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज 25 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options

Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: परीक्षाओं के परिणाम 31 मई तक

इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इस वर्ष बीएसईबी इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म 1 से 8 अप्रैल 2025 तक भरे जाएंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो और वे उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

Also readBSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से रोशनी कुमारी बनीं टॉपर, मिले 475 अंक

BSEB Bihar Board Result 2025: 86.56% स्टूडेंट्स हुए पास

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 89.66%, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% और आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% छात्र सफल हुए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी टॉपर बनी हैं।

इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने टॉप किया है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications