Santosh Kumar | February 24, 2026 | 08:05 PM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को आधिकारिक जेओएपीएस पोर्टल पर लॉग इन करके आईआईटी जैम 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 आंसर की पीडीएफ जारी कर दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर उपलब्ध है। आईआईटी जैम परीक्षा 15 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपने जवाबों की जांच करने और अपने अनुमानित स्कोर की गणना करने के लिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: IIT JAM 2026 Mock Test Link
IIT JAM: Cut Off | Cut off for Top IITs
जो कैंडिडेट आईआईटी जैम 2026 आंसर की से खुश नहीं हैं, वे ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। जैम आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 27 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में सब्जेक्ट-वाइज उपलब्ध है।
कैंडिडेट्स को जेओएपीएस पोर्टल पर लॉग इन करके आईआईटी जैम आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह की प्रोविजनल है, जिसका मतलब है कि अगर कोई ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट किया जाता है तो यह बदल सकती है।
आईआईटी जैम रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। हर ऑब्जेक्शन के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी। ऑब्जेक्शन ऑनलाइन मोड से ही लिए जाएंगे, डेडलाइन के बाद जमा किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईटी जैम 2026 आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
मार्किंग स्कीम के अनुसार, 1 मार्क वाले सवालों के हर गलत जवाब के लिए 1/3 मार्क काटे जाएंगे और 2 मार्क वाले सवालों के हर गलत जवाब के लिए 2/3 मार्क काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन बी और सी में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।