Trusted Source Image

JEE Main Toppers List 2026: जेईई मेन पेपर 1 में 100 परसेंटाइल पाने वाले सभी 12 कैंडिडेट पुरुष, कटऑफ जानें

Santosh Kumar | February 16, 2026 | 07:14 PM IST | 2 mins read

100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले 12 कैंडिडेट्स में से राजस्थान में सबसे अधिक 3 टॉपर हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश में 2 और दूसरे राज्यों में 1-1 टॉपर है।

Back

JEE Main 2026 - 10 Full Mock Test

Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.

Attempt Now
एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कुल 12 कैंडिडेट्स ने पेपर 1 में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। खास बात यह है कि सभी 12 टॉपर्स पुरुष हैं। एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस सेशन में कुल 13,04,653 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जिसमें 96.26% अटेंडेंस रही।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले 12 कैंडिडेट्स में से राजस्थान में सबसे अधिक तीन टॉपर हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश में दो और दूसरे राज्यों में एक-एक टॉपर है। इन सभी कैंडिडेट्स ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया।

एनटीए ने इस साल जेंडर के हिसाब से जेईई मेन 2026 टॉपर्स भी जारी किए हैं, जिसमें फीमेल टॉपर आशी ग्रेवाल (हरियाणा) हैं, जिन्होंने 99.9969766 परसेंटाइल स्कोर किया। हालांकि, कोई भी लड़की 100 परसेंटाइल तक नहीं पहुंच पाई।

JEE Mains Result 2026: 100 परसेंटाइल पाने वाले सभी 12 कैंडिडेट

जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 1 में 100 परसेंटाइल पाने वाले सभी 12 कैंडिडेट पुरुष हैं-

क्रम संख्या

आवेदन संख्या

अभ्यर्थी का नाम

पात्रता राज्य

1

260310038881

श्रेयस मिश्रा

दिल्ली (एनसीटी)

2

260310088709

नरेंद्रबाबू गारी महित

आंध्र प्रदेश

3

260310164042

शुभम कुमार

बिहार

4

260310215465

कबीर छिल्लर

राजस्थान

5

260310220953

चिरंजीब कर

राजस्थान

6

260310228381

भावेश पात्रा

ओडिशा

7

260310231839

अनय जैन

हरियाणा

8

260310241955

अर्नव गौतम

राजस्थान

9

260310432915

पसाला मोहित

आंध्र प्रदेश

10

260310434363

माधव विराडिया

महाराष्ट्र

11

260310635369

पुरोहित निमय

गुजरात

12

260310757063

विवान शरद महिस्वरी

तेलंगाना

JEE Mains 2026 Expected Cutoff: अपेक्षित जेईई मेन 2026 कटऑफ

जेईई मेन क्वालिफाइंग कटऑफ ऑफिशियली जारी नहीं किया गया है। नीचे तालिका में अपेक्षित कटऑफ देख सकते हैं-

श्रेणी

अपेक्षित जेईई मेन पर्सेंटाइल

सामान्य (यूआर)

93-95

ओबीसी-एनसीएल

80-82

ईडबल्यूएस

80-82

एससी

60-62

एसटी

47-49

JEE Mains Session 1 Result 2026: 68 कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोके गए

पेपर 1 परीक्षा देने वाले कुल कैंडिडेट्स में से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिलाएं थीं। जनरल कैटेगरी में भी पुरुषों का दबदबा रहा। रिज़ल्ट के साथ, एनटीए ने कैटेगरी-वाइज़, स्टेट-वाइज़ और जेंडर-वाइज टॉपर लिस्ट भी जारी कीं।

एनटीए ने गलत तरीकों या आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की दिक्कतों की वजह से 68 कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोक दिए हैं। दोनों सेशन के बेस्ट स्कोर के आधार पर फाइनल रैंकिंग अप्रैल में जारी की जाएगी, जब सेशन 2 के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications