Trusted Source Image

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स नॉरसेट 10 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 09:46 PM IST | 2 mins read

एम्स नॉरसेट 2026 के लिए स्टेज-1 परीक्षा 11 अप्रैल और स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2551 रिक्तियों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2551 रिक्तियों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 10) के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 24 फरवरी से 16 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी कैंडिडेट को 3,000 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अतिरिक्त महिला वर्ग को 2400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीवारों को एम्स नॉरसेट आवेदन शुल्क 2026 में छूट दी गई है।

AIIMS NORCET Eligibility 2026: पात्रता मानदंड

  • भारतीय नर्सिंग परिषद / राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग हो।
  • साथ ही, राज्य / भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना आवश्यक।
  • आयु सीमा निर्धारित करने की तिथि 16 मार्च, 2026 है। कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

Also readUPSSSC Interview Schedule: यूपीएसएसएससी मैकेनिक भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 323 अभ्यर्थी होंगे शामिल

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2551 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में स्टेज-1 परीक्षा 11 अप्रैल और स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती पे मैट्रिक्स लेवल-07 (प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2: ₹9300–34800, ग्रेड पे ₹4600), ग्रुप-बी के अंतर्गत एन्स नई दिल्ली तथा अन्य एम्स संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार की जाएगी। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए एम्स नॉरसेट नोटिफिकेशन 2026 की जांच कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 10th Exam Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एम्स नॉरसेट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • एम्स नई दिल्ली की वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘Recruitments’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नॉरसेट - NORCET-10 के सामने व्यू डिटेल पर जाएं।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications