Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 06:19 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन रक्षक, जेल वार्डर, सहायक जेल अधीक्षक और फील्ड गार्ड पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 14 मार्च 2026 है।
एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 मार्च तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक), फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक), जेल वार्डर (जेल प्रहरी) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सहायक जेल अधीक्षक (जेल अधीक्षक) के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / अन्य राज्य के लिए | 500 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश के निवासी) के लिए | 250 रुपये |
अतिरिक्त पोर्टल शुल्क | 20 रुपये (ऑनलाइन) / 60 रुपये (कियोस्क) |
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या | शैक्षणिक योग्यता | वेतनमान |
वनरक्षक (Forest Guard) | 728 | 10वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
क्षेत्र रक्षक (Field Guard) | 169 | 10वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
जेल प्रहरी (Jail Warder) | 757 | 12वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) | 25 | स्नातक (Degree) | 36,200 से 1,14,800 रुपये |
परीक्षा का विवरण | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
परीक्षा प्रारंभ तिथि | 07.04.2026 | 07.04.2026 |
अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय | सुबह 8 से 9 बजे तक | दोपहर 1 से 2 बजे तक |
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | सुबह 9:50 से 10 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट) |
उत्तर अंकित करने का समय (परीक्षा) | सुबह 10 से 12 बजे तक (2 घंटे) | दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक (2 घंटे) |