बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.5 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इनमें आर्ट्स संकाय से 82.75 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 89.66 प्रतिशत छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 03:18 PM IST
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.5 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा है कि आज जारी परीक्षाफल से यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी अपने उस विषय की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी के लिए 1अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में दी जाएगी।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया है। इनमें साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल, कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी और आटर्स में अंकिता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है।
स्ट्रीम | टॉपर्स का नाम | टोटल अंक | प्रतिशत | रैंक |
---|---|---|---|---|
साइंस | प्रिया जायसवाल | 484 | 96.8 | 1 |
साइंस | आकाश कुमार | 480 | 96 | 2 |
साइंस | रवि कुमार | 478 | 95.6 | 3 |
साइंस | अनुप्रिया | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | प्रशांत कुमार | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | अतुल कुमार मौर्या | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | अंकित कुमार | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | वर्षा रानी | 476 | 95.2 | 5 |
स्ट्रीम | टॉपर्स का नाम | टोटल अंक | प्रतिशत | रैंक |
---|---|---|---|---|
कॉमर्स | रौशनी कुमारी | 475 | 95 | 1 |
कॉमर्स | अंतरा खुशी | 473 | 94.6 | 2 |
कॉमर्स | सृष्टि कुमारी | 471 | 94.2 | 3 |
कॉमर्स | निशांत राज | 471 | 94.2 | 3 |
कॉमर्स | निधि शर्मा | 470 | 94 | 4 |
कॉमर्स | अदिति सोनकर | 470 | 94 | 4 |
कॉमर्स | अंशू कुमारी | 469 | 93.8 | 5 |
स्ट्रीम | टॉपर्स का नाम | टोटल अंक | प्रतिशत | रैंक |
---|---|---|---|---|
आर्ट्स (कला) | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6 | 1 |
आर्ट्स (कला) | शाकिब शाह | 473 | 94.6 | 1 |
आर्ट्स (कला) | अनुष्का कुमारी | 471 | 94.2 | 2 |
आर्ट्स (कला) | रोकैया फातमा | 471 | 94.2 | 2 |
आर्ट्स (कला) | आरती कुमारी | 470 | 94 | 3 |
आर्ट्स (कला) | सानिया कुमारी | 470 | 94 | 3 |
आर्ट्स (कला) | अंकित कुमार | 470 | 94 | 3 |
आर्ट्स (कला) | अंशू रानी | 469 | 93.8 | 4 |
आर्ट्स (कला) | चंद्रमणि लाल | 469 | 93.6 | 5 |
आर्ट्स (कला) | रिशु कुमार | 469 | 93.6 | 5 |
आर्ट्स (कला) | संजना कुमारी | 469 | 93.6 | 5 |
आर्ट्स (कला) | तनु कुमारी | 469 | 93.6 | 5 |
आर्ट्स (कला) | अर्चना मिश्रा | 469 | 93.6 | 5 |