Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 07:02 PM IST | 1 min read
एमपी पीएसटीएसटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन भर्ती परीक्षा (एमपी पीएसटीएसटी) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि या नामांकन संख्या का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
एमपीईएसबी ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन भर्ती परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। जबकि आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त को समाप्त हुई थी।