Trusted Source Image

KVS-NVS Result 2026: केवीएस, एनवीएस टीचिंग-नॉन टीचिंग रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read

केवीएस, एनवीएस टियर 1 का परिणाम घोषित हो चुका है। मेरिट सूची में सफल घोषित उम्मीदवार अब अपने आवेदन के पद के अनुसार टियर 2 इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे।

केवीएस, एनवीएस परिणाम पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची दी गई है जो अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
केवीएस, एनवीएस परिणाम पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची दी गई है जो अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने केवीएस, एनवीएस शिक्षण- गैर शिक्षण पदों के लिए भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

केवीएस एनवीएस टीजीटी पीजीटी परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइटों kvsangathan.nic.in/navodaya.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर (जो 2598 से शुरू होता है) और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

केवीएस एनवीएस टियर 1 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जैसे कि इंटरव्यू/स्किल टेस्ट या दस्तावेज सत्यापन।

Kvs nvs teaching non teaching result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. केवीएस या एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर केवीएस, एनवीएस रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. अपना रिजल्ट डैशबोर्ड देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  5. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करें।
  6. केवीएस, एनवीएस रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Kvs nvs teaching non teaching result 2026: रिजल्ट विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  3. श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
  4. आवेदित पद
  5. प्रथम चरण में प्राप्त कुल अंक
  6. दूसरे चरण के लिए योग्यता स्थिति
  7. अगले चरण के लिए निर्देश

Also read MP ITI Training Officer Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

KVS, NVS Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षण और गैर शिक्षण पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को किया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications