Santosh Kumar | October 21, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read
मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को हुई, और परिणाम 15 अक्टूबर को जारी किए गए। सफल उम्मीदवारों को अब चरण 3 में शामिल होना होगा।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2026-27 के तीसरे चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है। एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के लिए 31 अक्टूबर 2026 को साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए कॉल लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को हुई, और परिणाम 15 अक्टूबर को जारी किए गए। सफल उम्मीदवारों को अब चरण 3 में शामिल होना होगा, जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) शामिल हैं।
प्राधिकरण द्वारा पीओ इंटरव्यू डेट्स की घोषणा भी कर दी गई है। एसबीआई पीओ ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन 18 नवंबर से होगा। एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होता है।
लेटेस्ट अधिसूचना के अनुसार, साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
साइकोमेट्रिक टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है; इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं। ग्रुप एक्सरसाइज के लिए 20 अंक और इंटरव्यू के लिए 30 अंक दिए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि चरण 3 में कुल 50 अंक होते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 स्थायी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई और 22 अक्टूबर को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Santosh Kumar