Trusted Source Image

Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 04:47 PM IST | 1 min read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विशेषज्ञता क्षेत्रों और वेतनमानों में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों नियुक्तियां की जानी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विशेषज्ञता क्षेत्रों और वेतनमानों में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों नियुक्तियां की जानी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विशेषज्ञता क्षेत्रों और वेतनमानों में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें निम्नलिखित पद शामिल हैं-

  1. जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I
  2. मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II
  3. मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III
  4. सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV

Central Bank of India SO Recruitment 2026: आयु सीमा

स्केल (Scale)
अधिकतम आयु सीमा
स्केल I
30 वर्ष
स्केल II / III
35 वर्ष
स्केल IV
45 वर्ष

Central Bank of India SO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क (जीएसटी सहित)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / महिलाएं
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
अन्य सभी उम्मीदवार
850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)

Central Bank of India SO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के लिए 45% अंक निर्धारित किए गए हैं।

इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू के लिए उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक निर्धारित किए गए हैं।

Also read JPSC CSE 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 9 मार्च तक बढ़ी, jpsc.gov.in से करें आवेदन

Central Bank of India SO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications