Trusted Source Image

JPSC CSE 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 9 मार्च तक बढ़ी, jpsc.gov.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | February 27, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read

जेपीएससी ने डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), डिस्ट्रिक्ट कमांडर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य पदों पर 103 रिक्तियां जारी की हैं।

जेपीएससी सीएसई परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक 10 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेपीएससी सीएसई परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक 10 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पूर्व में निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 9 मार्च तक आवेदन पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Jpsc ccse 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

जेपीएससी सीसीएसई के लिए परीक्षा शुल्क अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1), पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति सहित / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है।

परीक्षा शुल्क क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग/वॉलेट/भारत क्यूआर/यूपीआई के माध्यम से पेमेंट गेटवे द्वारा लिया जाएगा। जिससे संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जाएंगे।

Jpsc ccse 2026: शैक्षणिक योग्यता

जेपीएससी सीसीएसई भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

Jpsc ccse recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

जेपीएससी ने डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), डिस्ट्रिक्ट कमांडर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य पदों पर 103 रिक्तियां जारी की हैं।

JPSC CCSE 2026: परीक्षा के चरण

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा, जो उम्मीदवार इसे पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

JPSC CCSE 2026 Exam: परीक्षा तिथि

जेपीएससी सीसीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि मेंस परीक्षा 2 और 4 मई को आयोजित की जानी है, जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे वे ही मेंस के लिए पात्र होंगे।

Also read IB MT Tier 2 Admit Card: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड mha.gov.in पर जारी

JPSC CCSE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा से संबंधित विवरणसंभावित तिथि
प्रारंभिक परीक्षा की निर्धारित तिथि12 अप्रैल 2026
मॉडल उत्तर (Model Answer) जारी करने की संभावित तिथि13 अप्रैल 2026
मॉडल उत्तर के विरुद्ध आपत्ति / सुझाव दर्ज करने की अवधि13 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications