Trusted Source Image

MP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, डाउनलोड मार्कशीट

Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 01:01 PM IST | 1 min read

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड एक विस्तृत विश्लेषण भी जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड एक विस्तृत विश्लेषण भी जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण रिजल्ट्स को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।

MP Board 5th, 8th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 5वीं, 8वीं लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  • एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
  • एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 को सेव कर लें।

MP Board 5, 8 Result 2025 Live: विद्यार्थियों की संख्या

इस परीक्षा में प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Board 5, 8 Result 2025 Live: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications