RRB Exams: जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती के लिए ट्रांसलेशन टेस्ट 28 दिसंबर को; टेक्नीशियन एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 05:47 PM IST | 1 min read
आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती के तहत ट्रांसलेशन टेस्ट डेट की घोषणा कर दी है, जो 28 दिसंबर को होगा। यह टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सितंबर में हुआ कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) सफलतापूर्वक पास किया। इसके अलावा, आरआरबी ने 8 दिसंबर को टेक्नीशियन भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस लिंक एक्टिवेट कर दिया है। उम्मीदवार एप्लीकेशन का स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in से चेक कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल 'एक्सेप्टेड' या 'प्रोविजनली एक्सेप्टेड' स्टेटस वाले आवेदन मान्य होंगे। आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।
RRB Recruitment 2025: एप्लीकेशन स्टेटस मोबाइल नंबर पर
पोर्टल पर रीजनल आरआरबी वेबसाइट्स के भी लिंक है, जिससे उम्मीदवार सीधे अपने-अपने जोन के लिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को किसी भी नकली वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आने की चेतावनी दी है।
एप्लीकेशन स्टेटस मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। चुने गए कैंडिडेट्स का कैंडिडेटचर प्रोविजनल है और अगर कोई गलती, गलत जानकारी, कमी या गलत व्यवहार पाया जाता है तो इसे कैंसिल किया जा सकता है।
RRB Junior Translator Recruitment: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी और डेट देखने का लिंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक एग्जाम की तारीख से 10 दिन पहले सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।
ई-कॉल लेटर डाउनलोड लिंक परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करवाना होगा। उन्हें आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार