RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 04:02 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 29 जुलाई तक इसे पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए 18 से 30 साल की उम्र के वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं/एसएसएलसी के साथ-साथ किसी खास ट्रेड में आईटीआई किया है, वे आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार टेक्नीशियन ग्रेड III के पदों के लिए तब तक पात्र नहीं हैं, जब तक कि विशेष रूप से ऐसा न कहा गया हो।
RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड (ट्रैक मशीन, ब्लैकस्मिथ, ब्रिज, कैरिज और वैगन, डीजल इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टीआरएस, इलेक्ट्रिकल (GS), इलेक्ट्रिकल (TRD), ईएमयू, फिटर ,रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, एस &टी, वेल्डर (OL), क्रेन ड्राइवर, कारपेंटर (वर्कशॉप), इलेक्ट्रिकल (PU & WS), फिटर (PU & WS), मशीनिस्ट (वर्कशॉप), मैकेनिकल (वर्कशॉप), मिलराइट, पेंटर (वर्कशॉप), ट्रिमर (वर्कशॉप) और वेल्डर (PU & WS)) में 6234 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है।
RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
शुल्क राशि
|
सीबीटी के बाद रिफंड
|
|
अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
500 रुपये
|
400
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / महिला / भूतपूर्व सैनिक
|
250
रुपये
|
250
रुपये
|
Also read RRB ALP CBT-2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई को होगा एग्जाम
RRB Technician Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाती है। इसमें मल्टीपल चॉइस प्रकार के सवाल होते हैं। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाती है। इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है, हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
मेरिट और नॉर्मलाइज़्ड सीबीटी स्कोर के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल