Trusted Source Image

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 01:40 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीजीएसएसबी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीएसएसबी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है।

अभ्यर्थी द्वारा आवेदन भरने में यदि कोई त्रुटि हुई हो तो, उसे सुधारने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद 3 दिनों का समय दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी को त्रुटि सुधार स्वयं करना होगा अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में भरी गई जानकारी के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अनारक्षित
350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
250 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (PwD)
200 रुपये

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
सहायक शिक्षक (ई-कैडर)
795
सहायक शिक्षक (टी-कैडर)
1497

Also read UPSC ESE Mains 2026 Result: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इंटरव्यू डेट्स जल्द

CG Assistant Teacher Exam 2026: परीक्षा तिथि

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

सीजीएसएसबी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दिए गए प्रश्नों के चार विकल्प में से एक विकल्प का चयन करना होगा। सही विकल्प पर उत्तरशीट (OMR) में नीले या काले डॉट पेन से गोले को पूरा भरना होगा। गलत उत्तर अथवा एक से अधिक उत्तर देने पर एक चौथाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षार्थी द्वारा जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए जाएंगे उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications