RRB Technician Admit Card 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीकर में आरआरबी ने कुछ टेक्नीशियन ग्रेड III उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आरआरबी ने संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर टेक्नीशियन एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना आरआरबी टेक्नीशियन 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उस पर दी गई सभी जानकारियों, जैसे कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों को वेरिफाई करना होगा।

RRB Technician Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 02/2026 टेक्नीशियन सेक्शन ढूंढें और उसे खोलें।
  3. अब ई-कॉल लेटर/एडमिट कार्ड फॉर टेक्नीशियन सीबीटी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर सबमिट करें।
  5. आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अब परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक करें।
  7. अंत में ई-कॉल लेटर डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB Technician Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. फ़ोटो और हस्ताक्षर
  5. परीक्षा की तारीख
  6. परीक्षा की शिफ्ट
  7. रिपोर्टिंग का समय
  8. गेट बंद होने का समय
  9. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  10. परीक्षा से जुड़े निर्देश

RRB Technician Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read ITBP Head Constable Recruitment 2026: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 81100 रुपये तक

RRB Technician Exam 2026: सीकर में परीक्षा केंद्र बदला

सीकर में आरआरबी ने कुछ टेक्नीशियन ग्रेड III उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया है। अपरिहार्य कारणों से, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा अखिल भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा का नया स्थान ख्वाजा गरीब नवाज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सबलपुरा पावर हाउस के पास, फतेहपुर रोड, NH 11, सीकर, राजस्थान- 332001 है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]