ITBP Head Constable Recruitment 2026: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 81100 रुपये तक
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल 2026 चयन प्रक्रिया में पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट, DME और RME चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आईटीबीपी हेड कांस्टेबल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 27 अक्टूबर तक भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये है। अन्य वर्ग के कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 37 हेड कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा, जिसमें मोटर मैकेनिक (केवल पुरुष) के 21 पद और एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर (मेल एंड फीमेल) के 16 पर शामिल हैं।
ITBP Head Constable (Motor Mechanic) Recruitment 2026: पात्रता
- आयु सीमा - आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 पास हो। मोटर मैकेनिक में सर्टिफिकेट के साथ ही वर्कशॉप में उस ट्रेड में 3 साल का कार्य अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा हो।
Also readMP Police Constable GD 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 6 अक्टूबर, जल्द करें अप्लाई
ITBP Head Constable (Education & Stress Counsellor) Recruitment 2026: पात्रता
- आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट आयु की गणना 27 अक्टूबर, 2026 से कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) में डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट, DME और RME चरण शामिल हैं। आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (7वें CPC के अनुसार) है। अधिक जानकारी के लिए आईटीबीपी हेड कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
ITBP Head Constable 2026 Apply Online Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईटीबीपी हेड कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- आईटीबीपी भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण की मदद पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालें।