Trusted Source Image

MP Police Constable GD 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 6 अक्टूबर, जल्द करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती के माध्यम से कुल 7500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आखिरी तिथि 6 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं हाई स्कूल पास हो। एसटी श्रेणी के 8वीं कक्षा पास कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 11 अक्टूबर का समय दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 के लिए मंडल परीक्षा शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। विभागीय परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग को 200 रुपये और राज्य के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये देना होगा।
Also readHPSC ADA Interview 2026: हरियाणा एडीए इंटरव्यू शेड्यूल hpsc.gov.in पर जारी, रिपोर्टिंग टाइम और स्थान जांचें

एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 33 वर्ष व महिला के लिए 38 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7500 पद भरे जाएंगे, जिसमें कांस्टेबल जीडी के 6800 पद और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स (केवल पुरुष) के 700 पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 19 नवंबर, 2026 है। अधिक जानकारी के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

MP Police Constable GD Recruitment Online Form 2026: आवेदन चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • एमपीईएसकी की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/ पर जाएं।
  • पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications