Trusted Source Image

SSC Selection Post Phase 14: एसएससी एग्रीकल्चर असिस्टेंट व जूनियर टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती रद्द, नोटिस जारी

Santosh Kumar | October 1, 2026 | 03:28 PM IST | 1 min read

आयोग की ओर से जारी जानकारी में यह साफ किया गया है कि संबंधित विभाग के अनुरोध और प्रशासनिक कारणों से दोनों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यह फ़ैसला सक्षम अधिकारी की मंज़ूरी के बाद लिया गया है।

उम्मीदवार कमीशन के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जारी नोटिस की जांच कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार कमीशन के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जारी नोटिस की जांच कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने प्रशासनिक और विभागीय कारणों से 'सिलेक्शन पोस्ट फेज 14' के तहत कुछ पदों को रद्द करने के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किए हैं। एसएससी ने एग्रीकल्चर असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती रद्द कर दी है। उम्मीदवार कमीशन के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जारी नोटिस की जांच कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित यूजर डिपार्टमेंट के अनुरोध पर प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया गया। सक्षम अधिकारी ने दोनों पदों के लिए भर्ती रद्द करने को मंजूरी दे दी है।

रद्द की गई पोस्ट में एग्रीकल्चर असिस्टेंट (पोस्ट कोड KK11426) की पोस्ट भी शामिल है। यह पोस्ट सेंट्रल कैटल ब्रीडिंग फॉर्म, बेंगलुरु से जुड़ी थी। भर्ती के ओरिजिनल नोटिफ़िकेशन में इस पोस्ट के लिए एक वैकेंसी बताई गई थी।

Also readSSC Exam Scam: एसएससी परीक्षाओं में ‘प्रॉक्सी सर्वर’ लगाकर नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा, पोस्ट कोड KK13526 वाले जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए भी भर्ती रद्द कर दी गई है। यह पद नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, नई दिल्ली के अंतर्गत था। मूल नोटिफिकेशन में इस पद के लिए भी रिक्तियां थीं।

आयोग की ओर से जारी जानकारी में यह साफ किया गया है कि संबंधित विभाग के अनुरोध और प्रशासनिक कारणों से दोनों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यह फ़ैसला सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications