Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 09:51 AM IST | 1 min read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी हो चुका है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर के लिए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी के रूप में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के जरिए अपने रिजल्ट का स्टेटस देख सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि वे सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए हैं या नहीं। इस चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) शामिल हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती 2026 के लिए स्टेज-II (पीएसटी और पीएमटी) फिजिकल टेस्ट 12 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक पीएपी कॉम्प्लेक्स, जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।