RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर पदों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 22, 2026 | 01:41 PM IST | 2 mins read
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर (सीईएन संख्या 08/2026) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आरआरबी स्टेशन मास्टर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु गणना 1 जुलाई, 2027 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क महिला/ ट्रांसजेंडर/ पूर्व-सैनिक/ एससी/ एसटी/ अल्पसंख्यक समुदायों/ ईबीसी के लिए 250 रुपये और अन्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए 500 रुपये है। शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 27 नवंबर, 2026 है। उम्मीदवारों को रेलवे स्टेशन मास्टर 2026 आवेदन पत्र में 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
आरआरबी स्टेशन मास्टर चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। सीबीटी में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी कुल 1265 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in. पर नोटिस जांच सकते हैं।
RRB Station Master Recruitment Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी स्टेशन मास्टर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- आरआरबी आवेदन पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- (सीईएन) संख्या 08/2026 स्टेशन मास्टर -अप्लाई पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावे अपलोड करें व फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र