RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 नवंबर

Santosh Kumar | October 27, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read

आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

स्टेशन मास्टर का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-6 के अंतर्गत आता है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिए पूरे देश में कुल 1,265 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पहली बार, स्टेशन मास्टर के पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) प्रक्रिया से अलग आयोजित की जा रही है।

स्टेशन मास्टर का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-6 के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा, साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

RRB Station Master Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है। आयु सीमा 20 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, और आयु की गणना के लिए 1 जनवरी 2027 को आधार तिथि माना जाएगा।

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट के पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी), कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

इसके लिए निर्धारित मेडिकल मानक ए-2 है। सफल उम्मीदवारों को विभिन्न रेलवे जोनों में तैनात किया जाएगा। रिक्तियों को अलग-अलग आरआरबी जोनों में बांटा गया है, ये पद विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं।

Also read RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की जारी, 3 नवंबर तक चैलेंज का मौका

RRB Station Master Apply 2026: आवेदन लिंक व शुल्क विवरण

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹500 है, जबकि एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए यह शुल्क ₹250 है।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। बाद में आवेदन में सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा। सिंगल स्टेज सीबीटी 100 अंकों का होगा। सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्टिंग सीबीटी में उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]