RRB RPF SI City Intimation Slip 2024: आरआरबी आरपीएफ एसआई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Abhay Pratap Singh | November 25, 2024 | 10:37 AM IST | 2 mins read
आरआरबी आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले संबंधित जोनल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल भर्ती परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर (एग्जिक्यूटिव) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी आरपीएफ एसआई सिटी स्लिप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएफ एसआई सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आरआरबी आरपीएफ एसआई 2024 एडमिट कार्ड या ई-कॉल लेटर सूचना पर्ची में उल्लिखित आरपीएफ एसआई परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले संबंधित जोनल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
एसआई पदों के लिए आरआरबी आरपीएफ 2024 भर्ती परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी ने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
Also read RRB ALP Admit Card 2024: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 28 नवंबर की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
इस वर्ष, आरआरबी रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में 452 सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और 4,208 कांस्टेबल (कार्यकारी) रिक्तियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। कांस्टेबल रिक्तियों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची अभी तक जारी नहीं की गई है। सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, आवश्यक दस्तावेजों की सूची, रोल नंबर और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB RPF SI Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरपीएस एसआई सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- जिस आरआरबी के तहत आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरपीएफ सीईएन 01/2024 (सब-इंस्पेक्टर) परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक खोलें।
- अपना पंजीकरण नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परीक्षा शहर पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे जांचें और आगे के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी