Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 10:22 PM IST | 2 mins read
एससीओ भर्ती 2024 के माध्यम से एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 22 नवंबर, 2024 से शुरू है। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (रेगुलर बेसिस) के कुल 169 पद भरे जाएंगे। जिनमें से असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - सिविल) के 42, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - इलेक्ट्रिकल) के 25 और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - फायर) के 101 पद शामिल हैं। इसके अलावा, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर सिविल) - बैकलॉग का 1 पद भरा जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और बातचीत के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर - फायर) पदों पर कैंडिडेट का सिलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और बातचीत के आधार पर होगा। एससीओ रिटन टेस्ट जनवरी 2025 में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।