RRB NTPC UG Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 आंसर की जारी, 30 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | September 25, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 30 सितंबर तक खुली रहेगी। प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क लागू है, जिसे आपत्ति सही पाए जाने पर वापस कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) लेवल सीबीटी-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा पूरे देश में 17 सितंबर को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड किए गए जवाब और आंसर की देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड से लॉग इन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि जैसे विभिन्न यूजी-लेवल के पदों के लिए है।
RRB NTPC UG Answer Key 2026: प्रति प्रश्न ₹50 ऑब्जेक्शन फीस
एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न, विकल्प या आंसर की में कोई गलती पाता है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 30 सितंबर तक खुली रहेगी। प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क लागू है, जिसे आपत्ति सही पाए जाने पर वापस कर दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए वैध दस्तावेजी प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य है।
RRB NTPC UG Answer Key 2026: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर, आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसकी मदद से अंको की गणना करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड एनटीपीसी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बिना सबूत के जमा की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
अगली खबर
]UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
यूपीएससी ने सीआईसी को बताया कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वह डीओपीटी और (मसूरी स्थित) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी को अंकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करता है, जबकि डीओपीटी का कहना था कि अंकों का विवरण सिर्फ यूपीएससी ही तैयार करता है और अपने पास रखता है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई