RRB NTPC Graduate CBT 2 Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6 जुलाई 2026 को एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा यह एडमिट कार्ड ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वे अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति देने से पहले परीक्षा केंद्र पर आधार-लिंक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए अपने साथ मूल आधार कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित आधार का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) प्रणाली में उनका आधार सक्रिय और अनलॉक रहे। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी आवेदन पोर्टल के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें परीक्षा से पहले इसे पूरा कर लेना चाहिए।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए 'नवीनतम अपडेट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “RRB NTPC Graduate CBT 2 Admit Card 2026 PDF Download Link” वाले लिंक उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विंडो में अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
- अंत में एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें और इसे सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को चेक करें
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर छपे निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से देख लें, ताकि कोई गलती होने पर उसे समय रहते सुधारा जा सके-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- लिंग
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा का दिन, तिथि और कुल अवधि
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और कोड
- परीक्षा के दिन के लिए अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
प्रिंटेड एडमिट कार्ड के अलावा, परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे-
- आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी।
- एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस)।
- एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो, जो आवेदन के दौरान अपलोड किए गए फोटो से मेल खाता हो।
10 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए सटीक रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट और गेट बंद होने का समय अलग-अलग होगा, जो उनके व्यक्तिगत एडमिट कार्ड पर छपा होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 20 मिनट पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के समय से पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाता है।
अगली खबर
]IBPS PO, SO Notification 2026: आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन आज से शुरू, 21 जुलाई लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में कुल 7,000 से अधिक खाली पदों को भरना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा