Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सीईएन 06/2025 के तहत एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर/ जिले की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also readUP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; डीवी शेड्यूल जारी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, सीबीटीएसटी, डीवी और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है। सीबीटी 1 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। सीबीटी 2 में सफल उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5810 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखने की सलाह दी गई है। किसी भी अप्रामाणिक स्रोत से गुमराह न हों। आरआरबी दलालों से सावधान रहने की भी अपील की है।
उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं: