Trusted Source Image

UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; डीवी शेड्यूल जारी

Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 09:28 PM IST | 2 mins read

यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूपी टीजीटी 2022 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 9 से 17 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी टीजीटी 2022 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 9 से 17 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UPTGT) 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 30 जून से यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशयल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीटीजीटी परीक्षा परिणाम पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटेगरी सहित अन्य विवरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा 3 और 4 जून, 2026 को आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 2022 का परिणाम विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सोशल साइंस, उर्दू, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, वोकल संगीत, जीव विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा और वाणिज्य विषय के लिए जारी किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

UP TGT Result 2026 PDF Download Link: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत यूपी टीजीटी 2022 परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘वि. सं.- 01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT)-लिखित परीक्षा परिणाम’ लिंक खोजें।
  • विषय से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी और Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।

Also readUPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड admitcards.upessc.org पर जारी, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “लिखित परीक्षा प्रोविजनल रूप से में सफल अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए अपना सूचना पत्र 1 जुलाई, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPTGT Result 2022: यूपी टीजीटी 2022 डीवी शेड्यूल

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2022 में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय 23, एलनगंज, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

क्रम संख्यादस्तावेज सत्यापन तिथियांविषय
19 जुलाई 2026संस्कृत
210 जुलाई 2026गणित
313 जुलाई 2026शारीरिक शिक्षा, वोकल संगीत, कृषि, उर्दू, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, होम साइंस, कॉमर्स
414 जुलाई 2026हिंदी
515 जुलाई 2026जीव विज्ञान, विज्ञान
616 जुलाई 2026अंग्रेजी
717 जुलाई 2026सोशल साइंस, ऑर्ट


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications