Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 07:55 PM IST | 2 mins read
करियर्स360 ने बीसीआई की हेल्पडेस्क से संपर्क कर एआईबीई 21 परिणाम जारी होने की संभावित तिथि और अंतिम उत्तर कुंजी जारी किए जाने की तिथि प्राप्त की है।

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) 2026 के परिणाम 15 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
करियर्स360 ने बीसीआई की हेल्पडेस्क से संपर्क कर एआईबीई 21 परिणाम जारी होने की संभावित तिथि और अंतिम उत्तर कुंजी जारी किए जाने की तिथि प्राप्त की है। एआईबीई 21 फाइनल आंसर की 10 जुलाई, 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीसीआई ने अभी तक सटीक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एआईबीई 21 स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैटेगरी, प्राप्त अंक, पात्रता की स्थिति और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस एलिजिबिलिटी (CoP) जैसे विवरण जांच सकते हैं।
ऑल इंडिया बार एग्जाम 21 में सफल होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक की आवश्यकता होगी।
बीसीआई ने 10 जून को एआईबीई 21 प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 17 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। एआईबीई 21 फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर एआईबीई 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार ऑनलाइन एआईबीई स्कोरकार्ड देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: