Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read
एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र हैं।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या CRPD/ CBO/ 2025-26/18 के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई सीबीओ 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई सीबीओ परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। एसबीआई सीबीओ 2026 परीक्षा के माध्यम से साक्षात्कार के लिए कुल 6,822 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू 13 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसबीआई व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी करेगा। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जल्द ही डाउनलोड के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
Also readSBI Apprentice Admit Card 2026: एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को परीक्षा
एसबीआई सीबीओ 2026 रिजल्ट पीडीएफ में भर्ती प्राधिकरण का नाम, विज्ञापन संख्या, पद का नाम (सर्किल अधिकारी आधारित), चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2273 पद भरे जाएंगे।
परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) चरण शामिल है। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एसबीआई सीबीओ रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
डीयू द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों के अधीन, 67 महाविद्यालयों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक कला स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम विकल्पों में प्रवेश सीयूईटी-यूजी-2026 के अंकों के आधार पर किए जाएंगे।
Press Trust of India